Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedआखिर कौन है ये जो गरीबों का दे रहे हैं दिल से...

आखिर कौन है ये जो गरीबों का दे रहे हैं दिल से साथ

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।

image description

समाजसेवी जसविंदर कामा का जन्मदिन पर बड़ा ऐलान, 4 से 5 गरीब परिवारों को घर और 4 से 5 भूमिहीन परिवारों को 2, 2 बिस्वा भूमि करेंगे दान ।

कामा भाई के नाम से मशहूर समाजसेवी जसविंदर सिंह कामा ने आज अपनेजन्मदिन के अवसर पर एक बड़ा सामाजिक ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह इस वर्ष 4 से 5 गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध करवाएंगे।

इसके साथ ही समाजसेवी जसविंदर सिंह कामा ने यह भी बताया कि 4 से 5 भूमिहीन परिवारों को 2-2 बिस्वा भूमि दान में दी जाएगी, ताकि वे अपना आशियाना बना सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

आपको बता दे कि कामा भाई पहले भी गरीब लोगों की सेवा में लगे रहते है चाहे गरीब परिवारों के इलाज में मदद हो या किसी गरीब के घर राशन देना हो ऐसे बहुत सारे समाजसेवा के काम कामा भाई करते रहते है ।

उनके इस नेक कदम से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने उनके इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया है।

वही हम भी जसविंदर सिंह कामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते है और कामना करते है कि ऐसे ही गरीब लोगों की मदद करते रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments