रिपोर्ट नरेंद्र सैनी।

दिनांक 21-01-2026 को पुलिस थाना पुरुवाला के क्षेत्राधिकार गांव धमौण से स्थानीय लोग एक मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति उम्र करीब 35 साल को थाना पर लेकर आये। उक्त व्यक्ति से मु0आ0 विक्की कुमार न0 265 द्वारा पुछताछ की गई, पुछताछ पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम बलविन्द्र सिंह पुत्र श्री जय सिंह निवासी गांव खेडी सहिदा बतलाया। जिस पर पुलिस थाना समाईलाबाद कुरुक्षेत्र हरियाणा में मोबाईल फोन के माध्यम से सुचना दी गई। पुलिस थाना समाईलाबाद से उक्त व्यक्ति के भाई बाबु राम का मोबाईल नम्बर 9817939905 हासिल हुआ। जिससे बजरिया दूरभाष बातचीत की गई। जिसने बतलाया कि इसका भाई बलविन्द्र सिंह मानसिक रुप से बिमार है। जो बिना बताये दिनांक 14-01-2026 को घर से कही चला गया था। जिसकी गुमशुदगी इन्होने पुलिस थाना समाईलाबाद में दर्ज करवाई थी। इस समय श्री बाबु राम पुत्र श्री जय सिहं पता उपरोक्त हाजिर थाना आया है। जिसने अपने भाई कि पहचान करके बतलाया कि यह व्यक्ति इसी का भाई बलविन्द्र सिंह है। जिस पर बलविन्द्र सिंह उपरोक्त को इसी समय हाजिर आये इसके भाई बाबु राम के सपुर्द किया।
