रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।

पांवटा साहिब में विकलांग लोगों को मुफ्त नकली टांगे, कैलिपर और बैसाखियां मुहैया करने की मुहिम शुरू की गई है।
श्री खेड़ा एवं जनकल्याण समिति भाटांवाली के अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष गगन कुमार, सचिव राकेश कुमार ने बताया कि समिति के लोगों ने विशेष तौर पर विकलांग लोगों को नकली टांगे, कैलीपर और बैसाखियां देने की महिम शुरू की है । जिसके तहत शुरुआती दौर में एक व्यक्ति को बैसाखियां दी गई है।
उन्होंने बताया कि श्री खेड़ा एवं कल्याण समिति के द्वारा मुफ्त में नकली टांगे कैलीपर और बैसाखियां दी जा रही है केवल जरूरतमंदों को आने-जाने की व्यवस्था खुद करनी होगी बाकी दिव्यांगों का कोई भी खर्चा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि बेहद जरूरी है कि इस मुहिम को चलाए रखने के लिए आम लोगों को हमारा सहयोग करना होगा जिसके कारण विकलांगों को एक नई जिंदगी मिल सकेगी, साथ ही समिति द्वारा विशेष तौर पर नशा मुक्त पांवटा साहिब महिम को भी चलाया जाएगा। इसमें युवाओं को समिति के साथ जोड़कर जनहित के कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
