Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedव्यक्ति नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार पांवटा का है मामला

व्यक्ति नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार पांवटा का है मामला

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।

*जिला सिरमौर में मादक पदार्थ, आबकारी व जुआ अधिनियम में मामले दर्ज*

image description

पुलिस थाना पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 में एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिरोज आलम निवासी गांव करोंदी डा0 मुसैल, तह0 बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को बातामंडी (पांवटा साहिब) में 1396 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पंवटा साहिब में दिनांक 29/01/2026 को धारा 22-61-85 ND&PS ACT के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपीगण का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।

पुलिस थाना माजरा, पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान दलीप सिंह निवासी गांव रामपुर माजरी, डा0 धौलाकुआ, त0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान दलीप सिंह के कब्जे से 10 लीटर नाजायज शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा की आगामी तफतीश की जा रही है।

पुलिस चौकी सिंघपुरा जिला सिरमौर, हि0प्र0 की पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजु निवासी गांव किलौड, डा0 बढाणा, तह0 पंवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 को 1060 रुपये और दड़ा सट्टा की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पुरूवाला में दिनांक 29-01-2026 को धारा 13A-3-67 THE PUBLIC GAMBLING ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments