Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedउद्योग मंत्री ने डाहर में आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता में की...

उद्योग मंत्री ने डाहर में आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता में की शिरकत

उद्योग मंत्री ने डाहर में आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता में की शिरकत

image description

प्रतियोगिता की विजेता वाईसीसी गेहल टीम तथा डीएनएम कांसर उपविजेता रही

शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुनीं जनसमस्याएं

नाहन, 22 फरवरी। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर की शिलाई विधान सभा क्षेत्र की डाहर पंचायत में आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डाहर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित गर्मजोशी के साथ उद्योग मंत्री का स्वागत किया।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नव प्रभात नवयुवक संघ डाहर केलवी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का उपयुक्त मंच उपलब्ध हुआ।
उन्होंने कहा खेल जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण है, खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि व्यक्तित्व का भी विकास होता है। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति के लिए खेल आवश्यक है और जीवन में सभी को खेल जरूर खेलने चाहिए। इससे युवा अपने आप को समाज में व्यापक कुरीतियों तथा अनेक प्रकार के व्यसनों से सुरक्षित रख सकते हैं।
हर्षवर्धन चौहान ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि अनेकों नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अपने जीवन तथा परिवार की बर्बादी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी दिनचर्या व्यस्त बनाने को कहा ताकि वह जीवन में नई उपलब्धियां को हासिल कर सकें।
उद्योग मंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान राशि के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक पदों पर नियुक्तियां भी प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा की सूबे के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, लेकिन 16वें वित्तायोग ने वर्षों पुरानी व्यवस्था को खत्म कर 10 हजार करोड़ रुपए की कटौती की है। जिसके माध्यम से प्रदेश में विकास की गति को रोकने की कोशिश की गई है।
उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान सरकार का नहीं, प्रदेश के लोगों का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन रात प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कोई खैरात नहीं मांग रहे, यह हिमाचल प्रदेश का हक है। राज्य सरकार अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और इसमें प्रदेशवासियों का सहयोग बेहद जरूरी है।
उद्योग मंत्री ने खेल मैदान डाहर के लिए पाँच लाख व नव प्रभात नवयुवक संघ डाहर को 51 हज़ार देने की घोषणा की। उन्होंने डाहर रोड के लिए गिफ्टडिड करवाने के लिए कहा ताकि इस रोड को बनवाने के लिए आगामी कार्रवाई की जा सके।
इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला डीएनएम कांसर तथा वाईसीसी गेहल के बीच खेला गया जिसमें विजेता वाईसीसी गेहल तथा उपविजेता डीएनएम कांसर टीम रही।
उद्योग मंत्री ने हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 की विजेता टीम वाईसीसी गेहल को 2 लाख की नकद राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता डीएनएम कांसर टीम को 1 लाख नकद राशि व ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में अंधेरी को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 11 हज़ार की नकद राशि प्रदान की गई।
इससे पूर्व हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका निराकरण किया।
अध्यक्ष नव प्रभात नवयुवक संघ डाहर केलवी विलम ठाकुर ने इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में जिला सिरमौर तथा शिमला की कुल 80 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस चैम्पियनशिप के विजेता को दो लाख तथा ट्रॉफ़ी व उपविजेता को एक लाख की राशि तथा ट्रॉफ़ी इसके अतिरिक्त तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम के लिए 11 हज़ार नकद राशि प्रदान की गई।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान डाहर पंचायत के सात महिला मंडलों ने रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें विजेता टीम केलवी को आठ हज़ार एक सौ तथा उपविजेता टीम भंगाडी को चार हज़ार एक सौ की नकद राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, बीडीसी सदस्य रमेश नेगी, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, ओएसडी अत्तर राणा, मस्त राम पराशर, हरि राम शास्त्री, जीतेन्द्र राणा, जगत राम, उपाध्यक्ष मंडल यूथ कांग्रेस, अध्यक्ष ब्लॉक यूथ कांग्रेस कपिल चोल्टा नेत्र सिंह व राम भगत तथा नव प्रभात नवयुवक संघ डाहर केलवी के उपप्रधान निटू व सचिव कमल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments