रादौर,21 मार्च: सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में भेंट की। प्रधान संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री को रादौर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो व समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि गांव नाचरौन में स्थित आईटीआई को एससीवीटी से एनसीवीटी किया जाये। जिससे जिले के बच्चों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। वहीं उन्होंने रादौर में लंबे समय से निर्माणाधीन स्टेडियम को जल्द बनवाए जाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने रादौर क्षेत्र की मांगों को जल्द पूरा करवाए जाने का आश्वासन दिया। संदीप सैनी ने कहा कि नायब सिंह सैनी प्रदेश की राजनीति में एक ईमानदार, स्पष्टवादी व जनसेवा के लिए समर्पित नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना व उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता के बीच उनकी एक अलग पहचान और सम्मान है। उन्होंने प्रदेश के विकास के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व और कार्यशैली से युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में कोई गैस की कमी नहीं है, हरियाणा सरकार 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर है।

रादौर – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट करते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।
