Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedपांवटा के नए SDM होगे द्विज गोयल

पांवटा के नए SDM होगे द्विज गोयल

पांवटा की कमान फिर से युवा अधिकारी के हाथ में, पांवटा के नए SDM होगे द्विज गोयल

image description

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।

 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में द्विज गोयल को पांवटा साहिब का नया उप-मंडल दंडाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान SDM गुंजित सिंह चीमा का तबादला कर उन्हें मनाली का SDM नियुक्त किया गया है।

 

IAS 2023 बैच के अधिकारी द्विज गोयल के पदभार संभालने से पांवटा साहिब में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा जताया है।

 

वहीं,गुंजित सिंह चीमा ने पांवटा साहिब में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। अब मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्र में उनकी नियुक्ति से पर्यटन प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और स्थानीय प्रशासन को मजबूती मिलने की अपेक्षा है।

स्थानीय जनता एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments