Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorized20.14 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया

20.14 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया

जिला सिरमौर डिटेक्शन सेल नाहन की बड़ी कार्रवाई, उज्जल माजरी बैरियर के पास दो व्यक्तियों से 20.14 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है।

image description

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी।

30 मई को डिटेक्शन सैल नाहन की टीम को गश्त व मादक पदार्थ में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करते समय गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि दो युवक, शुभम निवासी सोलन तथा रजत निवासी मण्डी जो मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन बेचने का धंधा करते है, आज अपनी मोटर साईकिल नं0 HP13-3714 मार्का KTM में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन छुपाकर चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर से होते हुए सराहां सोलन की तरफ खेप लेकर जा रहै हैं, जिस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मोटर साईकल को रोका गया जिस पर दो युवक बैठे थे जिनमें से एक युवक ने अपना नाम शुभम शर्मा पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी डा0 सायरी तह0 कंडाघाट जिला सोलन हि0प्र0 बउम्र 30 वर्ष तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम रजत मिश्रा पुत्र रमन मिश्रा गांव बालकरूपी डा0 व तह0 जोगींद्रनगर जिला मंण्डी हि0प्र0 बउम्र 27 वर्ष बतलाया। दौराने तलाशी मोटर साईकिल उपरोक्त की सीट के नीचे 20.14 ग्राम चिट्टा/ हेरोईन बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments