Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedपातलियों वार्ड से जिला परिषद चुनाव हेतु चरणजीत सिंह चौधरी भाजपा प्रत्याशी...

पातलियों वार्ड से जिला परिषद चुनाव हेतु चरणजीत सिंह चौधरी भाजपा प्रत्याशी घोषित

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी।

पातलियों वार्ड से जिला परिषद चुनाव हेतु चरणजीत सिंह चौधरी भाजपा प्रत्याशी ।

image description

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए पातलियों वार्ड से युवा, ऊर्जावान एवं जमीनी नेता चरणजीत सिंह चौधरी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

चरणजीत सिंह चौधरी वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। इससे पूर्व वे भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में अहम भूमिका निभाई।

वे एक झुझारू, कर्मठ एवं परिणाम देने वाले नेता के रूप में क्षेत्र में पहचान रखते हैं। जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़, निरंतर जनसंपर्क और समस्याओं के त्वरित समाधान की कार्यशैली ने उन्हें एक भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है। विशेषकर युवाओं में उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत दावेदार बनाती है।

साथ ही, चरणजीत सिंह चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के करीबी सहयोगी के रूप में भी जाना जाता है, जिससे संगठनात्मक स्तर पर उनकी सशक्त पकड़ स्पष्ट होती है।

उनके प्रत्याशी घोषित होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं और आम जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया है, और व्यापक जनसमर्थन को देखते हुए उनकी जीत को लेकर मजबूत संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
उनकी पकड़ युवा,पार्टी कार्यकर्ताओ,महिलाओं,बुजुर्गों के साथ-२ सरकारी कर्मचारियों में बहुत सशक्त है। जिससे उनको इस सीट पर स्वाभाविक लाभ मिलेगा।

यह उनका पहला चुनाव जरूर है,लेकिन उन्हें बड़े से छोटे हर प्रकार के चुनाव लड़वाने का अनुभव है।

भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि चरणजीत सिंह चौधरी के अनुभव, ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण से पातलियों वार्ड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को मजबूत व प्रभावी प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा।

इस दौरान आयोजित बैठक में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान माजरा बृजेश गोयल, पवन चौधरी, राकेश पंवार, कलाम सिंह, लक्ष्मी चंद, अमित गुप्ता, कमली अली, सज्जन सिंह, धर्म राज, श्रवण खट्टा, यामिन अली, कमल कांत तथा पूर्व बीडीसी सदस्य एवं प्रधान दिनेश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments