नगर परिषद चेयरमैन वाइस चेयरमैन के लिए जोड़ तोड़ शुरू… कौन बनेगी अध्यक्ष।
रिपोर्ट नरेंद्र सैनी।
पार्षद खुद लेंगे नेतृत्व का निर्णय…अच्छी शुरुआत

पांवटा साहिब में नगर परिषद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने-अपने चेयरमैन वाइस चेयरमैन नगर पालिका में स्थापित करना चाहते हैं।
पांवटा साहिब में इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पूर्ण तौर पर अपने प्रत्याशियों को नहीं जीता पाए। ऐसे में नगर परिषद में किसका अध्यक्ष होगा किसका वाइस चेयरमैन होगा इसके लिए जोड़-तोड़ शुरू हो चुका है। क्योंकि चार कांग्रेस के प्रत्याशी खुले तौर पर जीते हैं तो वहीं चार भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। ऐसे में तीन निर्दलीय प्रत्याशी ऐसे है जो इस बार नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्णय करेंगे।
पार्षद खुद करेंगे निर्णय…
इस बार एक बड़ा ही अच्छा संदेश जीतने वाले पार्षद दे रहे हैं उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं को साफ तौर पर पार्षदों के निर्णय और बैठक से दूर रहने का संदेश दिया है।
बतादे की रविंद्र पाल सिंह और उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर वार्ड नंबर 6 और 7 से विजय हुए हैं उनके संपर्क में दो अन्य पार्षद है जो कांग्रेस विचारधारा के हैं इसके अलावा तीन निर्दलीय पार्षद भी है जो एक साथ किसी की भी नगर परिषद बना सकते हैं।
Dr. नांगिया, इंद्रजीत सिंह मीक्का और मयंक चौहान बना सकते हैं किसी की भी नगर परिषद…?
इस बार लोगों ने तीन ऐसे चेहरे नगर परिषद में भेजे हैं जो बेदाग और अपने वार्ड के लिए अच्छा विजन रखते हैं, जिनमें वार्ड नंबर 8 के दूसरी बार पार्षद चुने गए डॉक्टर रोहतास नांगिया है वार्ड नंबर 9 में बेदाग, बेबाक छवि के व्यक्ति इंद्रजीत सिंह मिक्का है तो वही बिल्कुल ही नया और जमीन से जुड़े मयंक चौहान है जो कि वार्ड नंबर 10 से जीत कर आए हैं। आपको बता दें कि इन तीनों के ही संपर्क में लगातार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता आ रहे हैं। और यह तीनों ही यह डिसाइड करेंगे कि किसकी नगर परिषद इस बार पांवटा साहिब में होगी।
तीनों एक साथ लेंगे निर्णय…
बता दे कि अभी तक सूत्रों के मुताबिक वार्ड नंबर 8 के डॉक्टर रोहतास नांगिया व, वार्ड नंबर 9 के इंद्रजीत सिंह मीक्का और वार्ड नंबर 10 के मयंक चौहान तीनों ही जिस तरफ भी जाएंगे एक साथ जाएंगे। और ऐसा लगता है कि अगर इनके द्वारा जो भी नगर परिषद बनती है वह पांवटा साहिब के लिए एक अच्छी और बेहतर विकास की रणनीति तय कर पाएगी।

