भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब में स्कूलों के समय में बदलाव, कुछ स्कूलों के समय में रहेगा पूर्व निर्धारित समय: द्विज गोयल।

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।
पांवटा साहिब, 20 मई। उपमंडल दंडाधिकारी द्विज गोयल ने भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार, कक्षा 8वीं तक के स्कूल प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे। स्कूलों को बाहरी गतिविधियों के लिए धूप से बचने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 31 मई, 2026 तक प्रभावी रहेगा। कुछ स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित रहेंगे, जिनमें राजकीय उच्च विद्यालय कलाथा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलाथा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैल्धार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिप्तवार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बढाना, एसआरएसएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनोर, जीएसएस सुनोग, जीएमएस श्री खटवार, जीपीएसएस बनोर, जीपीएस दिमतवार, जीपीएस श्री खटवार, जीपीएस अनहेरा, जीपीएस निगाली, जीपीएसएस शिवा, जीपीएस सुनोग, जीपीएस थड़ा जिजला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेती, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोया शामिल हैं।
