Saturday, July 18, 2026
HomeUncategorizedधोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के एक मामले में नाहन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से अग्रिम...

धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के एक मामले में नाहन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से अग्रिम जमानत।

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी।

पांवटा साहिब के माजरा में एक भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है जब एक व्यक्ति से लाखों रुपए की वसूली एक कानूगो द्वारा की गई । उस व्यक्ति ने आरोपी की वीडियो बना ली और पुलिस स्टेशन माजरा में मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने पूछ ताछ के लिए बुलाया परंतु आरोपी फरार हो गया ।

वही पांवटा साहिब की माजरा तहसील में तैनात कानूगो परमजीत सिंह को धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के एक मामले में नाहन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है । मामले में पुलिस ने 15 जुलाई को स्टेटस रिपोर्ट फाइल करना है इसके बाद आगे का निर्णय होगा बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने करप्शन एक्ट में भी कार्रवाई शुरू कर दी है ऐसे में आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई है और आरोपी के गिरफ्तार होने की संभावना है बताया जा रहा है कि आरोपी का ससुराल परिवार पातलियों में है और आरोपी ने वहां पर भी रिश्वत के पैसे की इन्वेस्टमेंट की है

राजस्व विभाग भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियो का अड्डा बन गया है करोड़ों रुपए की वसूली की जा रही है छोटे-छोटे कार्य करवाने के भी लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं । इंतकाल व अन्य कार्यों के लिए बिना रिश्वत दिए कार्य नहीं हो रहे प्रॉपर्टी डीलरों को एजेंट बनाया गया है। ताकि पैसे इकट्ठे किए जा सके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments