रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब ।
यमुना नदी पांवटा में रविवार को घाट पर तैनात गोताखोरों द्वारा एक अज्ञात शव निकाला गया। सूचना मिलते ही पांवटा थाने के थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । वही शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस जानकारी के अनुसार यह शव 7 से 8 दिन पुराना हो सकता है और बरसात में बह कर आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि मौके पर थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम पहुंची और बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा हालांकि फिलहाल अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है संभव है कि है शव नदी में बैह कर आया हो।
आपको बता दे की प्रशासन द्वारा बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए मौके पर शिवा, पंकज, राजेंद्र, मनीष और महेश गौताखोर तैनात किए गए हैं जो वहां पर दिन-रात लोगों की सुरक्षा में तैनात है उनके द्वारा ही इस अज्ञात शव को गहरे पानी से निकाला गया है।
