रिपोर्ट नरेन्द्र सैनी पांवटा साहिब।

हिमाचल सहित पांवटा साहिब में पेट्रोल डीजल संकट बढ़ सकता है। क्योंकि अधिकतर पेट्रोल पंपों पर 50% कैपेसिटी कम कर दी गई है पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि केवल तीन से चार दिन का पेट्रोल बचा है और पेट्रोल कंपनियों में पैसे जमा करने के बावजूद भी पेट्रोल डीजल रिलीज नहीं किया जा रहा
पांवटा साहिब से कईं पेट्रोल पंप मालिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल संकट गहरा सकता है, क्योंकि इंडियन ऑयल और दूसरी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा लगभग 50% पेट्रोल डीजल का कोटा अचानक कम कर दिया गया है पेमेंट करने के बावजूद भी पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में 4 से 5 दिन का स्टॉक पेट्रोल पंप मालिकों के पास बचा
इस बारे में सबसे पुराने पेट्रोल पंप मालिक दीपक बवेजा ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारी पेमेंट जमा करने के बावजूद भी पेट्रोल डीजल रिलीज नहीं कर रहे हैं । जिसके कारण उनके पेट्रोल पंप पर अब केवल तीन से चार दिन का स्टॉक ही बचा है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल डीजल की स्थिति खराब नहीं हुई है लेकिन अगर पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों ने पेट्रोल डीजल रिलीज नहीं किया तो स्थिति बिगड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी डीसी सिरमौर और एसडीएम पांवटा साहिब को दी गई है उन्हें जल्द ही इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश देने की अपील कि है।व पेमेंट जमा करने वाले पेट्रोल पंप मालिकों को तुरंत पेट्रोल और डीजल रिलीज करने को कहा गया
वही इस बारे में जब एसडीएम द्विज गोयल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, फिलहाल कोई परेशानी की बात नहीं है । उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संयम से काम लें फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अपनी आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल करें । पेट्रोल डीजल का स्टॉक करने का प्रयास बिल्कुल न करें।
