Saturday, July 18, 2026
HomeUncategorizedयूवती के साथ छेड़छाड़ करने घर में घुसकर जबरदस्ती करने के आरोप

यूवती के साथ छेड़छाड़ करने घर में घुसकर जबरदस्ती करने के आरोप

पांवटा साहिब में एक यूवती के साथ छेड़छाड़ करने घर में घुसकर जबरदस्ती करने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सुमन देवी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि 2025 में जब वह सिरमौर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी।
तो बस ड्राइवर सुनील ठाकुर पुत्र ना मालूम निवासी शिलाई जो की एक निजी बस पांवटा से नाहन, सराहा, शिमला का ड्राइवर था वह उसको गंदी नजरों से देखता था। उसे गलत जगह पर छूने का प्रयास करता था ।

घर में घुसकर की जबरदस्ती करने की कोशिश…

उन्होंने बताया कि उनकी मां जो की पांवटा साहिब में कानूनगो है। अक्टूबर 2025 के बाद ट्रान्सफर होकर पौटा साहिब में आ गयी थी, उस समय वह अपनी माता जी के पास रहने के लिए गयी हुई थी, जिस वक्त उनकी माता ड्यूटी पर गई हुई थी। उस समय मौका पाकर ड्राइवर सुनील ठाकुर ने कल के कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपी जबरन उनके साथ गलत काम करना चाहता था, उन्होंने बताया उपरोक्त आरोपों ने उन्हें जोर से खिंचा और बिस्तर पर गिरा दिया, जिसपर जब उन्होंने ने शोर मचाया तो वह डर के कारण वहां से भाग गया। उपरोक्त व्यक्ति अक्सर उनका पीछा करता रहता रहा है ।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त आरोपी ड्राइवर उसकी….पर और…. हाथ मारने की कोशिश करता था। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उनकी माता पटवारी के पद पर रहते हुए शिलाई, पांवटा और सराहां तक ट्रान्सफर हुई, जिस कारण उन्हें भी अपनी माता के साथ बस में सफर करना पड़ता था। और बस में सफर करते वक्त उपरोक्त आरोपी जोकि एक प्राइवेट बस में ड्राईवर है उसकी गन्दी नजर उस पर पड़ गयी और अक्सर उसे बस में घूरता रहता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि अपनी माता को सराहाँ में छोड़ कर अक्टूबर 2025 वापिस आई और वापिस जब उपरोक्त आरोपी ड्राईवर की बस में चढ़ी, तो उसने किसी बहाने से अपने पास बोनट पर बैठा लिया और मौका पाते ही उसके साथ छेड़छाड़ करने लग गया। इससे पहले भी उपरोक्त ड्राईवर उसके साथ अक्सर मौका पा कर छेड़छाड़ करता रहता था। उपरोक्त बस ड्राईवर की बस के मालिक से शिकायत की गई जिसके बाद बस के मालिक ने उन्हें अपनी बस से हटा दिया।

सूत्र बता रहे हैं बेहद गंभीर कहानी…

वही सामने आ रहा है कि उक्त शिकायत करता की मदद उसकी कानूनगो मां ने भी नहीं की, जिसके कारण शिकायत करता यूवती लंबे समय तक मानसिक तनाव से गुजरी और जब उन्होंने अपने पिता से इस बारे में बात की तो उनके पिता ने उनका बाकायदा इलाज करवाया और उन्हें प्रेरित किया कि वह उनके साथ हुए अपराध की शिकायत पुलिस में करें उसके बाद ही उन्होंने पांवटा पुलिस में उक्त आरोपी की शिकायत की है। वही इस दौरान पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उक्त ड्राइवर की सारी हरकतों की जानकारी शिकायतकर्ता की मां जो पावटा साहिब में राजस्व विभाग अधिकारी है को भी थी लेकिन उसने अपने बच्ची की कोई मदद नहीं की, आरोप यहां तक लग रहे हैं कि बस ड्राइवर और राजस्व विभाग में कार्यरत अधिकारी के अवैध संबंध है।

वही इस बारे में एसपी सिरमौर निश्चल सिंह नेगी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि यूवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है आरोपी ड्राइवर शिमला से जमानत पर है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments