Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedपंडित शिवानंद रमौल कॉस्को क्रिकेट चैंपियंस का आगाज़

पंडित शिवानंद रमौल कॉस्को क्रिकेट चैंपियंस का आगाज़

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।

 पंडित शिवानंद रमौल कॉस्को क्रिकेट चैंपियंस का आगाज़ हो गया है। नव वर्ष के पहले ही दिन इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ है। DSR ग्रुप द्वारा करवाई जा रही इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ युवा नेता व समाजसेवी मनीष तोमर ने किया। इस मोके पर मनीष तोमर का भव्य स्वागत आयोजन स्थल पर किया गया। DSR ग्रुप के फाउंडर व् दूँन प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मनीष तोमर ने खिलाडियों से परिचय के बाद बल्लेबाज़ी करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया और सम्बोधन के दौरान युवा खिलाडियों को नशे से दूर रहने के साथ साथ आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आयोजन के लिए 51 हज़ार की राशि देने की भी घोषणा की।

Oplus_16908288

आपको बता दें की DSR ग्रुप सहित दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा यह आयोजन स्वतंत्रता सैनानी पंडित शिवानंद रमौल की समृति में कैंसर पीड़ितों को आर्थिक सहयोग देने के लिए करवाया जा रहा है। विजेता व् उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी रखा गया है। विजेता टीम को दो लाख बाइस हज़ार दो सो बाइस का नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को एक लाख ग्यारह हज़ार एक सो ग्यारह रूपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। उत्तरभारत से 45 से अधिक टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। नगर परिषद् खेल मैदान पांवटा साहिब में क्रिकेट प्रेमियों को रोचक मुकाबले देखने को मिलने वाले है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments