Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedदूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ।

उद्योग मंत्री ने होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

उद्योग मंत्री ने होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज सांय जिला सिरमौर के पावटा साहिब में आयोजित प्रसिद्ध होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्योग मंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पांवटा साहिब प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी का यह मेला बड़ा ही ऐतिहासिक है और सभी धर्मों के लोगों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा के साथ सटे इस क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं में एक अदभुत विविधता और विभिन्न संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा कि मेलों के माध्यम से समाज में समरसता व सौहार्द बढ़ता है, भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मेलों की महत्ता को बनाकर रखना बडी चुनौती है, इसके बावजूद प्रदेश के लोगों ने अपनी प्राचीन परम्पराओं को संजो कर रखा है, जो कि खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि गंभीर वित्तीय परिस्थितियों और केंद्र सरकार की बेरूखी के बावजूद भी प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च अधिमान दे रही है और रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए कार्यरत है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही पांवटा साहिब में सेंटर स्कूल खोला जाएगा। जिसके लिए हरिपुर टोहाना में भूमि का चयन कर लिया गया है।
इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित चीमा तथा कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें पहाड़ी और पंजाबी कलाकार शामिल रहे।

animal image
image description

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक अल्पसंख्यक वित् एवं विकास निगम तपेन्द्र सैनी, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, निदेशक एचपी एसआईडीसी रमेश देसाईक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार मस्तराम भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर तथा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments