Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedदूसरी सांस्कृतिक संध्या रही बब्बू मान के नाम।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही बब्बू मान के नाम।

होल्ला मोहल्ला सांस्कृतिक कार्यक्रम में बब्बू मान ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत गए जिसमें सौन दी झड़ी नी लगी सॉन दी झड़ी, पिंड पहरा लगदे, मित्रा ने पाना ट्राला, सजना रूमाल दे गया, जैसे गाने गा कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान एक फैन उनकी सुरक्षा घेरे को तोड़कर स्टेज पर जा पहुंचा। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और स्टेज से नीचे उतारा।

image description

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला पांवटा साहिब द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित चीमा तथा कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें पहाड़ी और पंजाबी कलाकार शामिल रहे। वहीं अगर लोगों की माने तो स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतरीन गायकी का प्रदर्शन किया एक से बढ़कर एक सिंगर स्टेज पर आए और अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पुलिस द्वारा किया गया बेहतरीन सुरक्षा का पबंध।

वहीं सांस्कृतिक संध्या के दौरान हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल की भारी भीड़ को संभालने के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर और एस एच ओ कुलवंत सिंह ने बेहतरीन भूमिका अदा की इस दौरान पुलिस जवानों ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहनत की।

अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक अल्पसंख्यक वित् एवं विकास निगम तपेन्द्र सैनी, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, निदेशक एचपी एसआईडीसी रमेश देसाईक, अवनीत सिंह लांबा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार मस्तराम भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर तथा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments