Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorized11040 नशीले कैप्सुल व 4200 नशीली गोलियों बरामद ।

11040 नशीले कैप्सुल व 4200 नशीली गोलियों बरामद ।

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।

image description

भारी मात्रा में पांवटा में दो युवक 11040 नशीले कैप्सुल व 4200 नशीली गोलियों बरामद ।

पाँवटा साहिब पुलिस टीम ने एसएचओ कुलवंत सिंह के नेतृत्व में 11040 नशीले कैप्सुल तथा 4200 नशीली गोलियों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल करी।

पुलिस टीम गश्त व गुप्त सूचनाएँ एकत्र करने इलाका गश्त, आबकारी एवं मादक पदार्थ अधिनियम आदि के बहराल आदि का रवाना थी तो पुलिस को गुप्त सूत्र से सूचना मिली की आमिर पुत्र बुरहान निवासी कस्साबन मोहल्ला बेहट डा0 व तह० बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 व मोहम्म्द नवाज पुत्र विशाल अहमद निवासी मोहल्ला लोहारान बेहट डा0 व तह० बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 गाडी न0 HR10Q-8382 SWIFT मे भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल व नशीली गोलियां लेकर बेहट से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे है यदि उनकी गाडी को रोक कर इसी समय चैक किया जाये तो भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल व नशीली गोलियां बरामद हो सकती है।

जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों के कब्जे से नशीले कैप्सुल 11040 तथा 4200 नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। दौराने अन्वेषण आरोपी आमिर तथा मोहम्म्द नवाज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है जिनका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments