Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजो कहा, वो किया– पांवटा के सेवक सुखराम चौधरी ने निभाया वादा

जो कहा, वो किया– पांवटा के सेवक सुखराम चौधरी ने निभाया वादा

जो कहा, वो किया– पांवटा के सेवक सुखराम चौधरी ने निभाया वादा

image description

 

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने कई पंचायतों में व्यापक नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जहां कुछ लोग केवल धरना-प्रदर्शन कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहे, वहीं विधायक सुखराम चौधरी ने जमीनी स्तर पर काम करते हुए अपने वादों को पूरा कर दिखाया।

विधायक सुखराम चौधरी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी विधायक निधि से 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर एक बड़ा कदम उठाया है, जो उनके “सेवा ही कर्तव्य” वाले संकल्प को दर्शाता है।

*किए गए प्रमुख कार्य:*
1. बाँगरण (गिरी नदी):
बाढ़ से क्षतिग्रस्त सिंचाई योजना की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये की घोषणा को पूरा किया गया। यह राशि विधायक निधि से जारी कर दी गई है। जल्द ही जल शक्ति विभाग इस कार्य को शुरू करेगा, जिससे आगामी बरसात में नुकसान से बचाव होगा और किसानों को राहत मिलेगी।
2. खारा खाला, ग्राम पंचायत जामनीवाला:
बाढ़ से प्रभावित किसानों की उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए 7.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
3. अजीवाला, ग्राम पंचायत कुंडियों:
खाला में आई बाढ़ से उपजाऊ जमीन को हुए नुकसान की भरपाई और संरक्षण के लिए 7.50 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक सुखराम चौधरी ने कहा,
“मैं पांवटा का सेवक हूं और सेवा करना मेरा कर्तव्य है। मैं हमेशा जनता की सेवा करता रहूंगा। कुछ लोग भले ही राजनीति करने में लगे हों, लेकिन जनता सब समझती है। पांवटा साहिब का विकास तभी संभव है, जब उसका बेटा मजबूती से खड़ा रहेगा।”
इस कदम से क्षेत्र की जनता में राहत और भरोसे का माहौल बना है, वहीं किसानों को भी बड़ी उम्मीद जगी है कि उनके नुकसान की भरपाई और भविष्य में सुरक्षा के लिए ठोस प्रयास जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments