Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedगोरखुवाला चौक का नाम बदला, अब श्री हनुमान चौक’ के नाम से...

गोरखुवाला चौक का नाम बदला, अब श्री हनुमान चौक’ के नाम से नई पहचान, निवर्तमान पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी ने किया शुभारंभ

गोरखुवाला चौक का नाम बदला, अब श्री हनुमान चौक’ के नाम से नई पहचान, निवर्तमान पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी ने किया शुभारंभ

image description

हनुमान मंदिर सेवा समिति का निर्णय, निवर्तमान पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी ने किया शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल..

पांवटा साहिब क्षेत्र के गोरखुवाला चौक का नाम अब बदलकर “श्री हनुमान चौक” कर दिया गया है। यह निर्णय प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा लिया गया, जिसमें समिति के प्रधान अंकुश चौधरी और सचिव राजेश कुमार की मौजूदगी में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

इस नाम परिवर्तन के अवसर पर निवर्तमान पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी द्वारा चौक का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य श्री प्रदीप सरस्वत जी और भी गण मन में लोग मौजूद रहे। जिससे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समिति के इस फैसले के बाद पूरे क्षेत्र में नाम परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। समिति से जुड़े सदस्यों का कहना है कि चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर और वहां होने वाली धार्मिक गतिविधियों के चलते यह नाम अधिक उपयुक्त माना गया।

 

गौरतलब है कि यह चौक क्षेत्र का एक प्रमुख और व्यस्त जंक्शन है, जहां से कई महत्वपूर्ण मार्ग गुजरते हैं। यहां से एक मार्ग पांवटा साहिब से होते हुए राजपुर, डंडीवाला और अम्बोया की ओर जाता है, जबकि दूसरा मार्ग खोड़ोवाला, भंगानी, मेंहरूवाला, किल्लोड और डाकपत्थर जैसे क्षेत्रों को जोड़ता है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस नाम परिवर्तन से चौक को नई पहचान मिलेगी और आने वाले समय में यह स्थान धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से और अधिक महत्वपूर्ण बनकर उभरेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments