Saturday, July 18, 2026
HomeUncategorizedपत्रकारों को बताया भावनाओं के सच्चे पहरी।

पत्रकारों को बताया भावनाओं के सच्चे पहरी।

पांवटा साहिब के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथियों के लिए,

मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूँ कि आपने पांवटा साहिब के अनेक मुद्दों को उजागर कर मुझे उन्हें समझने और उठाने में मार्गदर्शन दिया। आपने शहर की समस्याओं और चुनौतियों को सामने लाकर प्रशासन को हमेशा सजग रखा। आप सभी वास्तव में पांवटा साहिब की भावना के सच्चे प्रहरी हैं।

मैंने आप सभी का व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से हमेशा सम्मान किया है, और आपके साथ हुई बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। आप सभी के पत्रकारिता जीवन में निरंतर प्रगति और सफलता की कामना करता हूँ ।यदि कभी भी आपके उठाए गए मुद्दों पर कार्य करने में या व्यक्तिगत व्यवहार में मुझसे कोई कमी रह गई हो, तो उसके लिए मैं हृदय से क्षमा प्रार्थी हूँ।

एक बार फिर धन्यवाद। आप सभी के साथ हुई बातचीत और साथ को बहुत याद करूंगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments