गौसम्मान आह्वाहन अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व इसके तहत कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर आज 27 अप्रैल को समूचे भारतवर्ष की 5000 तहसीलों से गौसेवकों द्वारा देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति सहित अपने-अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन दिए गए.
इसी के तहत पांवटा साहिब में भी दर्जनों गौसेवकों ने एसडीएम के मार्फत करीब 5000 हस्ताक्षर सहित ज्ञापन प्रेषित किए.
गौसेवक सचिन ओबराॅय ने बताया कि देश के सभी प्रमुख संतों, कथावाचकों व समस्त सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने सामूहिक रूप से समूचे देश में इस अभियान को चलाया है. इसके अगले चरण में दोबारा 3 महीने बाद जिला स्तर पर ज्ञापन भेजा जाएगा व उसके 3 राज्य स्तर पर इस मांग को पुनः उठाया जाएगा. यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो अंतिम चरण में संतों की अगुवाई में करीब 5 करोड़ सनातनी दिल्ली में एकत्रित होंगे व गौमाता राष्ट्रमाता घोषित होने तक वहीं एकसाथ आमरण अनशन पर बैठेंगे.
5000 तहसीलों से ज्ञापन, क्या है मामला जाने
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
