अब तक 22 उम्मीदबार भर चुके हैै नामांकन।

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी।
पांवटा साहिब में नगरपलिका के नॉमिनेशन करने को लेकर प्रक्रिया 29 मई से शुरू हो गई है। जिसके बाद वीरबार को नॉमिनेशन के दूसरे दिन 1 6 प्रत्याशियो ने नामांकन भर दिया है। एसडीम पांवटा कार्यालय में एसडीएम द्विज गोयल के समक्ष वीरबार को नामांकन पत्र दायर करने 16 प्रत्याशी और पहुंचे । इस दौरान दूसरे दिन वार्ड नंबर 1 से निर्मल कौर, वार्ड नंबर 2 से आशा देवी, वार्ड नंबर 3 से मोनिका बाली व राजरानी, वार्ड नंबर 4 से दीपा शर्मा, वार्ड नंबर 5 से सर्वशक्ति भटनागर व राकेश कुमार, वार्ड वार्ड नम्बर 7 मोहशीन खान , नंबर 8 से रोहताश नागिया, वार्ड नंबर 9 से नवीन शर्मा, वार्ड नंबर 10 से मयंक चौहान व अमित कुमार, वार्ड नंबर 12 से ममता सेनी व सुमन गुप्ता, वार्ड नंबर 13 से कुलदीप चौधरी व महिद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इस से पहले दिन छे प्रतियाशियों ने अपना पर्चा भरा था जिसमे वार्ड नंबर 02 से सुदेश व शिवानी चौपाल वार्ड नंबर पांच से अंजना भंडारी वार्ड नंबर 06 इंद्रजीत कौर ,वार्ड नंबर 07 से रविंद्र पाल व वार्ड नंबर 12 से मीना ओवराय ने पांवटा साहिब निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना पार्षद पद के लिए नामांकन किया
