Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedरोहित चौधरी जिला परिषद के लिए चयनित।

रोहित चौधरी जिला परिषद के लिए चयनित।

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी।

पांवटा साहिब में नगर निकाय चुनावों के साथ-साथ पंचायतीराज चुनावों की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने जिला परिषद के भांटावाली (पूर्व में बद्रीपुर) वार्ड से अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी ने युवा चेहरे रोहित चौधरी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब की भांटावाली जिला परिषद वार्ड को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक सुखराम चौधरी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में वार्ड के अंतर्गत आने वाली सभी 9 पंचायतों के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

image description

बैठक के दौरान तीन नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन बाद में दो दावेदारों ने रोहित चौधरी के समर्थन में बैठने का फैसला लिया। इसके बाद बाएकुंआ निवासी युवा नेता रोहित चौधरी के नाम पर सर्वसम्मति बनी और उन्हें भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आंज-भोज रमेश तोमर, पूर्व जिला परिषद सदस्य सरवन कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामप्रसाद चौधरी समेत विभिन्न पंचायतों के पूर्व प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकमत होकर रोहित चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की।

वहीं, भाजपा की ओर से जिला परिषद सदस्य पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर रोहित चौधरी ने विधायक सुखराम चौधरी और सभी पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही भांटावाली जिला परिषद वार्ड के अंतर्गत आने वाली 9 पंचायतों की जनता से समर्थन देने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments