Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedमाजरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए पुष्पा खंडूजा ने पेश...

माजरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए पुष्पा खंडूजा ने पेश की दावेदारी

माजरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए पुष्पा खंडूजा ने पेश की दावेदारी

image description

पांवटा साहिब क्षेत्र की माजरा ग्राम पंचायत में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद कई महिला उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें पुष्पा खंडूजा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

पुष्पा खंडूजा क्षेत्र में एक सक्रिय और सशक्त सामाजिक छवि रखने वाली उम्मीदवार मानी जा रही हैं। वर्तमान में वह “मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था” की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार सामाजिक कार्यों में जुटी हुई हैं।

समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जा रही है। इसके साथ ही पुष्पा खंडूजा को कर्मठ, शिक्षित एवं स्वयं निर्णय लेने में सक्षम उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है, जो पंचायत के विकास कार्यों को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं।

उनकी दावेदारी के साथ ही पंचायत में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है। अन्य संभावित उम्मीदवार भी लगातार जनता के बीच पहुंच बना रहे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि माजरा पंचायत की जनता किस उम्मीदवार को अपना समर्थन देती है और आगामी चुनाव में किसके पक्ष में जनमत जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments