हिमाचल में पांवटा साहिब के जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, हत्या के बाद जलाने की आशंका; पुलिस ने सील किया एरिया।
बता दें कि पोंटा साहिब से नाहन रोड पर कोलर के जंगल में एक अधजली लाश मिली है। पुलिस जांच में जुटी है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों में भी डर का माहौल सा बन गया है। साथ ही पुलिस के साथ मिलकर गांव वाले भी गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।आखिर यह अधजला शरीर किसका है।
