Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedगुरनाम सिंह सैनी कुरूक्षेत्र को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड...

गुरनाम सिंह सैनी कुरूक्षेत्र को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड का निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

भाजपा सरकार की ओर से गुरनाम सिंह सैनी कुरूक्षेत्र को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड का निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने नवनियुक्त चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी के निवास कुरुक्षेत्र में पहुँचकर उनका मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। समाज के लोगों ने नवनियुक्त चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी को बुके भेंटकर व मिटाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि गुरनाम सिंह सैनी को भाजपा सरकार ने हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड का निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त का सैनी समाज का मान बढ़ाया है। नवनियुक्त चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे। इस अवसर पर सरपंच देवेंद्र सिंह सैनी,विजय सैनी, जगन चौहान,राजू,विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments