रिपोर्ट नरेन्द्र सैनी।
*सिरमौर पुलिस द्वारा जिला मे (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत 03 मामले दर्ज 05 आरोपी गिरफ्तार*
*पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत तीन आरोपियों से 09.22 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद*
दिनांक 10-06-26 को डिटेक्शन सैल, पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब बद्रीपुर, पांवटा साहिब के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक गाडी न0 HP44A-1338 नाहन की तरफ से बद्रीपुर चौक से शिलाई रोड़ की तरफ आ रही है । जिसमे चिट्टा/हिरोइन होने की सूचना है। उक्त गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया जिसके अन्दर 3 लोग बैठे थे । चालक सीट पर बेठे व्यक्ति ने पुछने पर अपना नाम सुरज ठाकुर पुत्र स्व0 घनश्याम, गांब सुलाणा डा0 भंजराडु तहसील चुराह, जिला चंम्वा, हाल लाईनमैन HPSEB विभाग शिलाई व चालक के साथ अगली सीट पर वैठे व्यक्ती ने अपना नाम अखिल पुत्र बाबु राम गांब धकोली डा0 व तहसील शिलाई जिला सिरमौर व चालक से पिछली सीट पर वैठे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश कुमार पुत्र नरेश चन्द गांव धकोली डा0 व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर बतलाया जिसके बाद गाडी न0 HP44A-1338 की तलाशी अमल में लाई गई । तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल वजन 09.22 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को आज दिनांक 11-06-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत एक आरोपी से 06.12 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद*
दिनांक 10-06-26 को SIU नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब यमुना टोल बैरियर के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति सोहन लाल पुत्र श्री रमेश चन्द निवासी गांव फूलपुर, डाकघर व तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के कब्जे से कुल वजन 06.12 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 11-06-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*संगडाह थाना के अंतर्गत एक आरोपी से 06.95 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद*
दिनांक 10-06-26 को डिटेक्शन सैल, नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब संगडाह बाजार में मौजूद थी तो पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिली कि गोविंद ठाकुर निवासी गाँव एंव डा0 अंधेरी तह0 संगड़ाह जो काफी समय से संगड़ाह-अंधेरी व आस पास के क्षेत्र में मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन बेचने का धंधा करता है जो आज भी PWD REST HOUSE संगडाह के नजदीक लोगों को चिट्टा बैचने की फिराक में हैं । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल वजन 06.95 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना संगडाह में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 11-06-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 05 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*पुलिस थाना माजरा मे धोखाधड़ी पर मामला दर्ज*
पुलिस थाना माजरा मे QSA Poultry India Pvt. Ltd. के अधिकृत प्रतिनिधि जसविन्द्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार कंपनी ने एग्रीमेंट के तहत प्रीति पत्नी इमरान निवासी टोका नगला, जिला सिरमौर को 8143 चूजे पालन हेतु दिए थे। आरोप है कि इम्तियाज हाशमी, प्रीति तथा अन्य गारंटरों ने तैयार मुर्गों को कंपनी की अनुमति के बिना रात के समय बेच दिया। इस कथित कृत्य से कंपनी को लगभग 19.38 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
