बुधवार को उतर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी जी से उनके निवास स्थान रामपुर मनिहारान में मुलाकात की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाज में फैल रहे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने जनहित और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उनका विजन है कि चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बने। ऐसे बड़े नेताओं के मार्गदर्शन से क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने और विकास की नई दिशा देने में हौसला मिलता है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में बताया कि मुख्यमंत्री जी 24 घंटे में से 18 घंटे अपनी हरियाणा की जनता को देते हैं हरियाणा की जनता के लिए उनके लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रहते हैं उन्होंने सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी के बारे में कहा है कि संदीप सैनी एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो अपने रादौर की जनता की सेवा करने में हर दम लगे रहते हैं हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज की ऐसे ही सेवा करनी चाहिए इस अवसर पर दीपक सैनी,जगन चौहान,सचिन गुज्जर,श्याम सैनी प्रधान ,डॉ गुरदीप शर्मा,राजू गुप्ता,आदि उपस्थित थे
संदीप सैनी एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो अपने रादौर की जनता की सेवा करने में हर दम लगे रहते हैं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
