Saturday, July 18, 2026
HomeUncategorizedमहिलाएं गिरफ्तार जगन्नाथ यात्रा से चार संदिग्ध।

महिलाएं गिरफ्तार जगन्नाथ यात्रा से चार संदिग्ध।

रिपोर्ट नरेन्द्र सैनी पांवटा साहिब।

जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालु महिलाओं के सोने-चांदी के गहने चोरी करने के संदेह में पकड़ी गईं।

पुलिस सभी महिलाओं से पूछताछ कर रही है और उनके कब्जे से बरामद सामान की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पावटा साहिब में होने वाली जगन्नाथ यात्रा के दौरान चार संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह महिलाओं के गले और हाथों से गहने काटकर साफ कर देती थी और भीड़ में गुम हो जाती थी।

पांवटा साहिब में पुलिस द्वारा बेहतरीन काम करते हुए चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। उक्त संदिग्ध महिलाओं पर आरोप है कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक महिला के हाथ में सोने के कड़े को कटर से काटकर निकालने का प्रयास किया हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन जैसे ही पुलिस को इस घटनाक्रम का पता चला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को विरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

वही सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस लगातार चारों महिलाओं से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह कहां की रहने वाली है लेकिन महिलाएं उनको किसी भी तरह की कोई भी जानकारी नहीं दे रही है। शातिराना अंदाज में महिलाएं खुद को महिला होने और सहानुभूति लेने का पूरा प्रयास कर रही है।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने किया बेहतरीन काम…

बताया जा रहा है कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान पांवटा साहिब की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ऐसे ही चोरों उच्चकों पर नजर रखे हुए थी जैसे ही उन्हें उक्त संदिग्ध महिलाओं का पता चला उन्होंने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया।

वही इस बारे में पुलिस द्वारा बर्ती गई चौकसी को लेकर जगन्नाथ यात्रा के सभी आयोजकों ने है पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

वही इस बारे में एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने किसी बड़ी वारदात से पहले ही संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments