Saturday, July 18, 2026
HomeUncategorizedपार्षद पद हेतु रीना का वार्ड नंबर ग्यारह में धुआंधार, प्रचार।

पार्षद पद हेतु रीना का वार्ड नंबर ग्यारह में धुआंधार, प्रचार।

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी।

वार्ड नंबर 11 में चुनावी माहौल गरम, रीना ने ताला-चाबी पर वोट देने की अपील।

वार्ड नंबर 11 से पार्षद पद की प्रत्याशी रीना ने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से अपने चुनाव चिन्ह “ताला-चाबी” पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

रीना ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी रीना का स्वागत करते हुए समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments