Saturday, July 18, 2026
HomeUncategorizedअफीम के पौधों और चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार* 

अफीम के पौधों और चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार* 

*पुलिस थाना माजरा में अफीम के पौधों और चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।

पुलिस ने माजरा थाना क्षेत्र के पुरुवाला कांशीपुर में अफीम के 25 पौधों और 1.106 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।*

 

पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गुलशेर पुत्र अलाहुदीन निवासी गांव व डा0 पुरुवाला कांशीपुर, तह0 पांवटा-साहिब, जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 56 वर्ष की जमीन से अफीम के 25 पौधे तथा रिहाईश कमरा के अन्दर से 1.106 कि0ग्रा0 भुक्की/चूरा पोस्त बरामद किया गया। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में धारा 15, 18 ND&PS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है मामले की जाँच की जा रही है तथा पुलिस एक अभियान के तहत जाँच कर रही है ताकि जहां भी भाँग/अफीम की अवैध खेती की जा रही है उनको कानून की गिरफत में लिया जा सके और इस पर अँकुश लगाया जा सके। जिला सिरमौर पुलिस नशा का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments