Saturday, July 18, 2026
HomeUncategorizedपुलिस स्टेशन की टीम ने एक बेहतरीन काम करते हुए

पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बेहतरीन काम करते हुए

पांवटा साहिब : पुलिस ने लापता व्यक्ति को परिजनों के किया हवाले

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी पांवटा साहिब।

पांवटा साहिब पुलिस द्वारा जहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसी जा रही है। वहीं मानवता के नाते एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी द्वारा पुलिस कर्मचारियों को बताया गया है कि कैसे वे इस दौड़ भरी जिंदगी में खुद को खुश और आत्म शांति के लिए कार्य कर सकते हैं उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को कहा है कि वे जितना अच्छा कार्य करेंगे उनके मन को उतनी ही ज्यादा शांति मिलेगी।

अभियान के जरिए पावटा साहिब पुलिस ने अपनी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। त्वरित कार्रवाई, व्यवस्थित जांच और मानवीय दृष्टिकोण से कई परिवारों को राहत और खुशी मिली। पुलिस बल लगातार मानवता की मिसाल पेश करते हुए लापता व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। हाल के दिनों (2026) में पुलिस की सक्रियता से दर्जनों परिवारों में खुशी लौट आई है।

पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बेहतरीन काम करते हुए आज एक लापता व्यक्ति को परिजनों के हवाले किया है पुलिस ने इस तरह के संवेदनशील मामलों में तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है ।  दिनांक 05.04.2025 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बाता नदी के किनारे लेटा हुआ है जिस सूचना पर पुलिस थाना पांवटा साहिब से पुलिस पार्टी बाता नदी पहुँची तथा उस व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला

पुलिस जांच अधिकारी योगेश पुंडीर ने उस व्यक्ति का नाम व पता पूछा लेकिन वह व्यक्ति अपना नाम व पता बताने में असमर्थ था तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया तथा उसे अस्पताल में दाखिल करवाया पुलिस द्वारा उसका उचित इलाज करवाया गया पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के बारे में आज पता किया गया जिसका नाम गौरव पुत्र खेम चन्द निवासी गाँव व गनौली, त॰ छछरौली, जिला- यमुनानगर, हरियाणा उम्र 34 साल मालूम हुआ । जिसे इसके पिता खेम चंद के हवाले किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments