Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedअस्पताल में वितरण किया जन्मदिन पर फल

अस्पताल में वितरण किया जन्मदिन पर फल

पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर, उनके 62वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब द्वारा नागरिक अस्पताल में सेवा समर्पण का एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

image description

 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने न केवल फल वितरण किया, बल्कि मरीजों का हाल-चाल भी जाना और उनके प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भाव का परिचय दिया। पूरे आयोजन में सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे अस्पताल परिसर में एक सकारात्मक वातावरण बना।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष हितेंद्र धवन, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री हितेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री नवनीत चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सूरज मल्होत्रा, सचिव रजत एवं आर्यन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखराम चौधरी ने अपने जनसेवा के कार्यों, विकासात्मक दृष्टिकोण एवं समर्पित नेतृत्व के बल पर पांवटा साहिब क्षेत्र में निरंतर विकास को नई दिशा दी है। वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं, जो उन्हें एक जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित करता है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments