Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedबहुत कम वोटों से था फांसला अबकी बार करेंगे पूरा। इंद्रजीत...

बहुत कम वोटों से था फांसला अबकी बार करेंगे पूरा। इंद्रजीत सिंह मक्का

 वार्ड नंबर 9 में इंद्रजीत सिंह मिक्का सशक्त उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं। उन्होंने लोगों के भारी समर्थन के बाद पार्षद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

image description

वार्ड नंबर 9 और 10  दोनों वार्ड अपने आपको पिछड़ा वार्ड मान रहे थे क्योंकि जो पहले चुने गए व्यक्ति हैं।उन्होंने तो वार्ड नंबर दस में आकर एक बार भी झांका नहीं इलेक्शन के बाद।

पांवटा साहिब के सबसे हॉट सीटों में से एक वार्ड नंबर 9 में पिछले कई दिनों से दिग्गजों को धूल चटाने के लिए लोग एकत्रित हो रहे हैं। ऐसे में दर्जनों लोगों ने इंद्रजीत सिंह मिक्का को वार्ड नंबर 9 से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए करण, शुभम, प्रताप सिंह, ज्ञान, संतोख, प्रदीप कुमार, तजिंदर , गौरव, हेमंत आदि ने कहा की लोग इस बार परिवर्तन चाहते हैं। इंद्रजीत सिंह एक युवा चेहरा है हमेशा लोगों के लिए बढ़-चढ़कर मदद करते आए हैं, सिर्फ इतना ही नहीं बिना भेद भाव उन्वाहोंने अपने आप को समाज में खुद को प्रतिष्ठित व्यक्ति के तौर पर स्थापित किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि वार्ड नंबर 9 और 10 में एक बड़े तबके का उनको समर्थन प्राप्त है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद में ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो निर्भीक होकर बिना भ्रष्टाचार के वार्ड में काम करवा सकें।

आपको बता दें कि वार्ड नंबर 9 में मधुकर डोगरी, नवीन शर्मा और राजेंद्र ठेकेदार चुनावी मैदान में उतरे हैं लेकिन इस बार लोग परिवर्तन चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने इंद्रजीत मिक्का को मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments