Monday, June 15, 2026
HomeUncategorizedप्रेस दिवस पर महान विभूतियों को किया सम्मानित ।

प्रेस दिवस पर महान विभूतियों को किया सम्मानित ।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के बातापुल चौक स्थित रॉकवुड रिजोर्ट में दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा विश्व प्रेस दिवस पर सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि जबकि प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति अनिल शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। और ओपी शर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर दून प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने मुख्य अतिथि अनिल सैनी व विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दून प्रेस क्लब द्वारा विश्व प्रेस दिवस पर आयोजित सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियां में तारुवाला स्कूल के प्रिंसिपल प्रेमपाल ठाकुर, पत्रकार संजय कंवर, एडवोकेट ज्योति महन्त, डॉ अमनप्रीत सिंह, अध्यापक नीरज रमौल, समाजसेवी ईशान राव, सिरमौर अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच अक्षय कटोच ओर कप्तान आकाश, शुंभ कुमार, लोक गायक राजेश त्यागी, गायक दलजीत सिंह, ताहिर हुसैन, इंदर सिंह व गोताखोर लक्ष्य वर्मा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि रहे भारत विकास परिषद के अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल सैनी ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र की रीढ़ है। यह न केवल सूचना देता है, बल्कि सत्य को सामने लाने और समाज को जागरूक रखने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। प्रेस की स्वतंत्रता के साथ उसकी जवाबदेही भी आवश्यक है। हमें सत्य, नैतिकता और जनहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने सम्मानित विभूतियों को बधाई दी और समाज में समाज सेवा के और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल ने कहा कि पत्रकार सिर्फ पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि सामाजिक कर्तव्य भी निभाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनता की समस्याएं तो उठता ही है लेकिन अपना सामाजिक कर्तव्य भी निभाता है।

इस अवसर पर दून प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर ने समारोह में सम्मानित हुई सभी विभूतियों को शुभकामनाएं दीं और दून प्रेस क्लब की उपलब्धियों को विस्तार से सबके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल, क्लब के पूर्व प्रधान दिनेश ठाकुर, श्याम लाल पुंडीर, नरेन्द्र सैनी ,कुलदीप गतवाल, डॉ अनुराग गुप्ता, संजीव शर्मा व पूर्व महासचिव तरुण खन्ना, पूर्व कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, उपाध्यक्ष भीम सिंह सहित राजेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, डॉ सुनील तोमर, नीलम ठाकुर, प्रीति चौहान सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments