Friday, March 13, 2026
HomeUncategorized*12 प्रत्याशियों में तीसरा सबसे बड़ा जनसमर्थन हासिल कर चर्चा में आए...

*12 प्रत्याशियों में तीसरा सबसे बड़ा जनसमर्थन हासिल कर चर्चा में आए चरणजीत सिंह चौधरी*

*12 प्रत्याशियों में तीसरा सबसे बड़ा जनसमर्थन हासिल कर चर्चा में आए चरणजीत सिंह चौधरी*

image description

पांवटा साहिब, 2 जून। जिला परिषद वार्ड नंबर-9 पातलियों से चुनाव लड़ने वाले युवा नेता चरणजीत सिंह चौधरी (जोगा) भले ही चुनावी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाए, लेकिन पूरे पांवटा क्षेत्र के तीन जिला परिषद वार्डों में चुनाव लड़ने वाले 12 प्रत्याशियों के बीच 8852 वोट प्राप्त कर तीसरे सबसे अधिक मत हासिल करने वाले प्रत्याशी बनकर उभरे हैं।

चुनाव परिणामों के अनुसार पातलियों वार्ड से अरिकेश को 9827 मत प्राप्त हुए, जबकि चरणजीत सिंह चौधरी को 8852 मत मिले। वहीं भगानी वार्ड से शिवानी को 9205 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार पूरे क्षेत्र में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों में शिवानी पहले,अरिकेश जंग दूसरे और चरणजीत सिंह चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

चुनाव परिणाम के बाद चरणजीत सिंह चौधरी ने एक बार फिर अपने चुनावी संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने हार के बावजूद उन सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कड़ी धूप और विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात मेहनत कर उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा कि 8852 मतों के रूप में मिला यह भारी जनसमर्थन उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। यह केवल वोट नहीं, बल्कि हजारों लोगों का विश्वास, प्रेम और उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस भरोसे के साथ उनका समर्थन किया है, वह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है।

चरणजीत सिंह चौधरी ने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, लेकिन जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले जैसी ही बनी रहेगी। वह आगे भी क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और आम लोगों की आवाज को हर मंच पर बुलंद करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने अपने सभी समर्थकों से निराश न होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन भविष्य के लिए एक मजबूत आधार है और जनता के आशीर्वाद से वह पहले से अधिक ऊर्जा के साथ क्षेत्र की सेवा में जुटे रहेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी हार के बावजूद 12 प्रत्याशियों में तीसरा सबसे बड़ा जनसमर्थन प्राप्त करना चरणजीत सिंह चौधरी की बढ़ती राजनीतिक स्वीकार्यता और क्षेत्र में मजबूत जनाधार का संकेत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments