Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedनाबालिक पांच दिन से थी लापता नदी में मिली लाश।

नाबालिक पांच दिन से थी लापता नदी में मिली लाश।

संदिग्धावस्था में 15 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद…5 दिनों ….

रिपोर्ट नरेंद्र सैनी

image description

पांवटा साहिब पुलिस थाना के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में एक 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची का शव बरामद हुआ है । शव यमुना नदी में तैरता हुआ मिला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की कृपालशीला के पास रहती थी। नाबालिग बच्ची 21 तारीख से लापता थी जिसके बाद मां और बाप ने पहले उसे आस-पास और रिश्तेदारों में ढूंडा नहीं मिलने पर, उसकी माता ने 22 अप्रैल को रिपोर्ट लिखवाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसकी माता ने 22 तारीख को पुलिस थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने आसपास के कैमरे चेक करने शुरू किए। लेकिन कहीं पर भी नाबालिग का पता नहीं चल पाया क्योंकि नाबालिग के पास मोबाइल भी नहीं था जिसके कारण मोबाइल ट्रेस भी नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि नाबालिक मृतक की मां 19 तारीख को अपने रिश्तेदारों के यहां रोहडू गई हुई थी और वह 21 तारीख को जब आई तो लड़की का कोई अता-पता नहीं था 21 तारीख को सभी जगह ढूंढने के बाद 22 तारीख को उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत लड़की को ढूंढना शुरू किया लेकिन कोई भी लीड नहीं मिल पाई आखिर में 24 अप्रैल को नाबालिग बच्ची का शव यमुना में तैरता हुआ मिला है इसके बाद पुलिस ने फिलहाल पोस्टमार्टम करवा कर बच्ची परिजनों को सौंप दी है।

वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस ने पूछताछ के लिए एक-दो संदेहास्पद युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिग के आसपास सीसीटीवी में उक्त युवक दिखाई दिए थे।

वही इस बारे में एसपी सिरमौर निश्चितं सिंह नेगी ने बताया कि पांवटा साहिब से एक नाबालिग बच्ची लापता हुई थी जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी 24 अप्रैल को उसका शव यमुना घाट से ब्रामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments